4 अगस्त का इतिहास
14 अगस्त 1862: बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।
14 अगस्त 1921: एनी बेसंत को बनारस हिन्दू विश्वविध्यालय ने डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स की उपाधि से विभूषित किया।
14 अगस्त 1942: स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता ने खुफिया ट्रांसमीटर से रेडियो कार्यक्रम प्रसारित करना आरंभ किया। यह प्रसारण स्वतंत्रता संग्राम के लिए था।
14 अगस्त 1946: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
14 अगस्त 1947: भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना। सत्ता का हस्तांतरण ठीक मध्यरात्री को हुआ था, देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया।
इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किये गये बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया, जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना।
14 अगस्त 1968: मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।
14 अगस्त 1987: भारत का सब से बड़ा पदक, भारत रत्न खान अब्दुल ग़फ्फार ख़ान को दिया गया। वह भारत रत्न पाने वाले पहले गैर भारतीय थे।
14 अगस्त 1987: भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर श्री लंका में परेड के दौरान एक सैनिक ने रायफल के कुंदे से हमला कर दिया।
14 अगस्त 2002: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
14 अगस्त 2008: भारत ने अर्जन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
14 अगस्त 2010: भारत सरकार ने 64वें स्वतंत्रता दिवस पर काबुल में शहीद हुए सेना चिकित्सा कोर के मेजर एल ज्योतिन सिंह को अशोक चक्र तथा विनोद चौबे और मेजर दविंद्र सिंह जस को कीर्ति चक्र प्रदान करने की घोषणा की।
14 अगस्त को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1957: जॉनी लीवर - जॉन प्रकाश राव जनुमाला, भारतीय फिल्म हास्य अभिनेता का जन्म हुआ था।
1983: सुनिधि चौहान - भारतीय पार्श्वगायिका है जो हिन्दी गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय है का जन्म हुआ था।
14 अगस्त को इनकी होती है पुण्यतिथि
1941: केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ था। (जन्म: 21 नवंबर 1872)
2011: शम्मी कपूर - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता का निधन हुआ था। (जन्म: 21 अक्तूबर 1931)
Comments
Post a Comment